Trending
Kolkata Airport पर इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी
Bomb Threat on IndiGo Flight at Kolkata Airport

कोलकाता/प्रतिनिधि : कोलकाता एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की शिलांग जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी से जुड़ा एक हाथ से लिखा नोट मिला। विमान उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी क्रू मेंबर को टॉयलेट के अंदर एक संदिग्ध चिट्ठी दिखाई दी, जिसमें धमकी भरा संदेश लिखा था।
सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। विमान को एहतियातन रनवे से हटाकर सुरक्षित आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सभी यात्रियों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया। फिलहाल बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड पूरे विमान की गहन तलाशी ले रहे हैं। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और नोट लिखने वाले की पहचान करने की कोशिश जारी है।



