
Pod Taxi: मुंबई में शुरू होगी पॉड टैक्सी सेवा
Pod Taxi Service to Launch in Mumbai
मुंबई/प्रतिनिधि : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन एरिया (MMR) में यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए पॉड टैक्सी सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अपने आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने नगर निगमों को इस परियोजना का त्वरित खाका तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मेट्रो और लोकल स्टेशनों से घर तक पहुंचने के लिए यात्रियों को रिक्शा और बसों का इंतजार करना पड़ता है, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी होती है। पॉड टैक्सी सेवा शुरू होने से सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव घटेगा और यात्रियों को अंतिम मील की बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
एकनाथ शिंदे ने नगर निगमों को विकास योजनाओं में इस परियोजना को प्राथमिकता देने और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी से तकनीकी सहयोग लेने का सुझाव दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे ईंधन की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।



