Trending
T20 World Cup: UAE ने कनाडा को 5 विकेट से हराया
T20 World Cup: UAE defeats Canada by 5 wickets

विशेष/प्रतिनिधि : टी20 वर्ल्ड कप में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। चेन्नई में खेले गए मैच में यूनाइटेड स्टेट्स ने नीदरलैंड्स को 93 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अमेरिका ने 20 ओवर में 196 रन बनाए, जिसमें सैतेज मुक्कमल्ला ने 79 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 103 रन पर सिमट गई। हरमीत सिंह ने 4 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
दिल्ली में यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से हराया। आर्यांश शर्मा (74) और मुहम्मद अरफान (51) की पारियों से टीम ने लक्ष्य हासिल किया। वहीं, ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर उलटफेर किया। ब्रायन बेनेट के 64 रन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 146 रन पर ऑलआउट हो गई। आज आयरलैंड-ओमान, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड और न्यूज़ीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।



