
Wakayama Prefecture-महाराष्ट्र संबंधों को नई गति
New Momentum for Wakayama Prefecture-Maharashtra Relations
मुंबई/प्रतिनिधि : जापान के वाकायामा प्रीफेक्चर के गवर्नर मियाज़ाकी इज़ुमी ने एक उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। बैठक में दोनों क्षेत्रों के बीच सहयोग को नई दिशा देने पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस इंडस्ट्री में साझेदारी बढ़ाकर आर्थिक संबंधों को और सशक्त किया जाएगा। उन्होंने जापान के साथ सांस्कृतिक, शैक्षणिक और औद्योगिक संबंधों को दीर्घकालिक रूप से मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। वाकायामा प्रीफेक्चर के सहयोग से महाराष्ट्र में जापानी पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयास तेज किए गए हैं। विशेष रूप से अजंता गुफाएँ क्षेत्र में जापानी पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की गई हैं। गवर्नर मियाज़ाकी इज़ुमी ने कहा कि वाकायामा, जापान में महाराष्ट्र का ‘गेटवे’ है और दोनों क्षेत्रों के संबंध भविष्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और जापान के कॉन्सुल जनरल यागी कोजी सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



