Trending

Coimbatore Blast: उपराष्ट्रपति ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Coimbatore Blast: Vice President Pays Tribute to Martyrs

दिल्ली/प्रतिनिधि : देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने 14 फरवरी 1998 को हुए कोयंबटूर सीरियल बम धमाकों के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस आतंकी हमले को देश के इतिहास का “अंधकारमय और पीड़ादायक अध्याय” बताया।

उपराष्ट्रपति ने स्मरण किया कि धमाकों के समय वरिष्ठ नेता एल.के. आडवाणी कोयंबटूर दौरे पर थे और पूरे शहर में भय व अफरा-तफरी का माहौल था। उन्होंने यह भी साझा किया कि वे स्वयं इस हमले में बाल-बाल बचे थे। उन भयावह क्षणों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए संघर्ष करना उनके जीवन के सबसे दर्दनाक अनुभवों में से एक रहा। उपराष्ट्रपति ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और शांति, सद्भाव व राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker