
India-Pakistan मैच रद्द करने को लेकर आंदोलन
Protests to cancel India-Pakistan match
पुणे/प्रतिनिधि : 15 फरवरी 2026 से श्रीलंका के कोलंबो में प्रस्तावित आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विरोध तेज हो गया है। हिंदू जनजागृति समिति ने मांग की है कि जब तक सीमा पार से आतंकवाद पूरी तरह बंद नहीं होता, तब तक पाकिस्तान से किसी भी प्रकार के संबंध नहीं रखे जाएं। समिति का कहना है कि केवल क्रिकेट मैदान पर औपचारिक विरोध पर्याप्त नहीं, बल्कि पूर्ण बहिष्कार होना चाहिए।
पुणे के राजाराम पुल, सिंहगढ़ रोड सहित अहिल्यानगर, सातारा और कोल्हापुर में आंदोलन कर जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। आंदोलन में सर्वेश मेहेंदळे, मुग्धा बिवलकर, उज्ज्वला गौड, पराग गोखले और सचिन घुले सहित कई मान्यवर उपस्थित रहे। समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने कहा कि “खेल और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते” तथा भारत सरकार को स्पष्ट और कठोर नीति अपनानी चाहिए।



