Trending

APMC में महापौर सुजाता पाटिल का बड़ा ऐलान

Mayor Sujata Patil Makes a Major Announcement at the APMC

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई की महापौर सुझाता पाटिल ने एपीएमसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडियों के सुधार और लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर बड़ा बयान दिया। ग्रोमा हाउस में आयोजित इस समारोह में व्यापारियों ने नवनियुक्त महापौर सुजाता पाटिल और उपमहापौर दशरथ भगत का पगड़ी पहनाकर नागरी सत्कार किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में व्यापारी नेता निलेश वीरा, केंद्रीय वस्त्रोद्योग विभाग के नामित सदस्य भीमजी भानुशाली सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान व्यापारियों ने मंडियों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाते हुए सुविधाओं में सुधार की मांग की। महापौर ने भरोसा दिलाया कि छह वर्षों के प्रशासक काल में जो भी बैकलॉग रह गया है, उसे दूर किया जाएगा और आवश्यक नागरी सुविधाएं बहाल की जाएंगी। वहीं उपमहापौर ने मंत्री गणेश नाईक के मार्गदर्शन में मंडियों के विकास का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker