Trending

PM e-Bus Service: 169 शहरों में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

PM e-Bus Service: Electric buses to run in 169 cities

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित बस अड्डे से पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत नई इलेक्ट्रिक बसों को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्र सरकार की यह प्रमुख योजना अगस्त 2023 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य देश में हरित और सतत शहरी परिवहन को बढ़ावा देना है।

करीब 57 हजार 613 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के माध्यम से 169 शहरों में 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खास तौर पर उन शहरों पर फोकस किया जा रहा है, जहां अभी संगठित बस सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। योजना में आधुनिक बस डिपो और आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास को भी शामिल किया गया है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker