
Navi Mumbai: बेलापुर में NCP जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ
NCP's Public Relations Office Opens in Belapur
नवी मुंबई/तुषार पाटील : नवी मुंबई के बेलापुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नए तालुका जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नवी मुंबई जिलाध्यक्ष भरत जाधव ने दिवंगत नेता और राष्ट्रवादी अध्यक्ष अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किरण कारंडे के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर युवा प्रदेश महासचिव अश्विन आगमकर, इंदर शेंडगे, संतोष आहेर, अनिता नायडू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उद्घाटन के दौरान जिलाध्यक्ष भरत जाधव ने घोषणा की कि आगामी 100 दिनों में नवी मुंबई में एनसीपी के दर्जनों जनसंपर्क कार्यालय शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किरण कारंडे का यह कार्यालय बेलापुर की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगा और यही पार्टी प्रमुख के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जाधव ने “जनसेवा के व्रत” को आगे बढ़ाने और एनसीपी को और मजबूत करने का संकल्प दिलाया।



