India Visits: ब्राज़ील राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा का भारत दौरा
Brazilian President Lula da Silva Visits India

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा 18 से 22 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस में भाग लेने भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय ने इस दौरे की पुष्टि की है। राष्ट्रपति लूला के साथ लगभग 14 मंत्रियों और ब्राज़ील की प्रमुख कंपनियों के वरिष्ठ सीईओ का एक उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत पहुंचेगा।
21 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसमें दोनों देश आपसी संबंधों के व्यापक दायरे की समीक्षा करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों, बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग, बेहतर बहुपक्षवाद, वैश्विक शासन व्यवस्था और ग्लोबल साउथ से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, साथ आए मंत्री अपने भारतीय समकक्षों के साथ अलग-अलग बैठकों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे।



