Trending

World Radio Day पर “रेडियो और एआई” थीम

"Radio and AI" Theme for World Radio Day

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : आज 13 फरवरी को विश्वभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस वर्ष की थीम “रेडियो और एआई – एक उपकरण है, आवाज नहीं” रखी गई है, जो प्रसारण क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करती है।

थीम के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि एआई सामग्री निर्माण, अभिलेखीकरण, अनुवाद और श्रोताओं की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोगी बन सकता है। इससे रेडियो की पहुंच और प्रभावशीलता को और व्यापक बनाया जा सकता है। हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया है कि तकनीक केवल सहायक माध्यम है और वह मानवीय संवेदना तथा आवाज का स्थान नहीं ले सकती। संपादकीय विवेक, विश्वसनीयता और जनविश्वास ही रेडियो की वास्तविक पहचान हैं, जो इसे आज भी प्रासंगिक बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker