Trending

Bengal Elections: मतगणना केंद्रों में बड़ा बदलाव

Bengal Elections: Major Changes to Counting Centers

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारतीय चुनाव आयोग आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेगा। SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद इस बैठक को खासा अहम माना जा रहा है।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। इसी कड़ी में आयोग ने मतगणना केंद्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस बार सब-डिवीजन स्तर के बजाय जिला मुख्यालयों में ही मतगणना केंद्र स्थापित किए जाएंगे।आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि जिला मुख्यालयों में उपलब्ध सरकारी भवनों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेजों में भी आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित किया जाए। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सोमवार तक मांगी गई है। आयोग का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker