Trending

Budget Session 2026: पहला चरण आज होगा समाप्त

The first phase of the 2026 Budget Session concludes today.

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद के बजट सत्र के पहले चरण का आज समापन होने जा रहा है। दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य सूचीबद्ध हैं। आज परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिसमें गाइड्स के कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी समिति की मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और प्रबंधन से जुड़ी सिफारिशों के कार्यान्वयन की स्थिति सदन में रखेंगे। शुक्रवार होने के कारण दोनों सदनों में प्राइवेट मेंबर बिजनेस भी कार्यसूची में शामिल है। प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े मुद्दों पर सदस्यों द्वारा सवाल पूछे जाएंगे, जबकि शून्यकाल में लोकहित के विषय उठाए जाएंगे। बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker