Radio Day: विश्व रेडियो दिवस का विशेष आयोजन
Special Event for World Radio Day

विशेष/प्रतिनिधि : विश्व रेडियो दिवस (12 फरवरी) के अवसर पर रायपुर में प्रसार भारती और यूनेस्को के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस वर्ष की थीम “रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस” है, जिसके अंतर्गत रेडियो प्रसारण में एआई के नवाचार, सामग्री निर्माण, श्रोताओं तक प्रभावी पहुंच और तकनीकी व नैतिक चुनौतियों पर चर्चा होगी।
आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव जैन ने बताया कि आमतौर पर यह आयोजन नई दिल्ली में होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार रायपुर को चुना गया है। समारोह में “स्वाधीनता का जयघोष – वंदे मातरम्” विशेष श्रृंखला की छह संगीत प्रस्तुतियों का डिजिटल विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग आकाशवाणी और दूरदर्शन रायपुर के माध्यम से की जाएगी।



