Trending
Varanasi में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित
"Pariksha Pai Charcha" Program Held in Varanasi

वाराणसी/प्रतिनिधि : पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी के जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों व शिक्षकों को परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अधिकारियों ने कहा कि छात्र 18 घंटे पढ़ाई करने के बजाय नियमित रूप से 8 घंटे एकाग्रता के साथ अध्ययन करें और निरंतर रिवीजन पर ध्यान दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र सिलेबस के भीतर से ही आता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। छात्रों ने भरोसा जताया कि वे सुझावों का पालन कर बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।



