Trending

Mahashivratri: प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा पर फोकस

Mahashivratri: Administration on Alert, Focus on Devotees' Convenience

विशेष/प्रतिनिधि : महाशिवरात्रि के अवसर पर लोधेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है। दूर-दराज से कांवड़िए जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश और स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी के निर्देश दिए हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर डायवर्जन लागू कर सड़क को कांवड़ियों के लिए सुरक्षित किया गया है। वहीं गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट में भी गंगाजल लेने श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker