Shripad Naik: भारत बना बिजली सरप्लस देश
Lok Sabha: India Becomes a Power Surplus Nation-Shripad Naik

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि पिछले दस वर्षों में किए गए व्यापक सुधारों के कारण भारत बिजली की कमी वाले देश से बिजली सरप्लस राष्ट्र बन गया है। उन्होंने बताया कि Narendra Modi के नेतृत्व में वर्ष 2014 से बिजली क्षेत्र में संरचनात्मक बदलाव लागू किए गए, जिनका सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
श्रीपद नाइक ने कहा कि वर्तमान में भारत अपने पड़ोसी देशों को भी बिजली आपूर्ति कर रहा है, जो देश की बढ़ती उत्पादन क्षमता और मजबूत ट्रांसमिशन नेटवर्क का प्रमाण है। उन्होंने जोर दिया कि मजबूत बिजली व्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में अहम भूमिका निभा रही है। डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर को और सुदृढ़ करने तथा वित्तीय अनुशासन लागू करने के उद्देश्य से सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल संसद में पेश करेगी।



