NFITU ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बनाई दूरी
NFITU Distances Itself From Nationwide Strike

विशेष/प्रतिनिधि : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल से कर्नाटक स्थित नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (NFITU) ने खुद को अलग कर लिया है। संगठन के अध्यक्ष वी. वेंकटेश ने स्पष्ट कहा कि यह हड़ताल श्रमिक हितों से अधिक राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है, इसलिए उनकी यूनियन इसमें भाग नहीं लेगी।
NFITU ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए लेबर कोड का समर्थन करते हुए उन्हें श्रमिकों के हित में बताया। यूनियन के अनुसार वेतन संहिता लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब पूरे देश में एक समान रूप से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले मेटरनिटी बेनिफिट और वेतन भुगतान जैसे मामलों में राज्य सरकार के पास जाना पड़ता था, लेकिन नए प्रावधानों के तहत अब सीधे केंद्र सरकार के समक्ष मामला रखा जा सकता है। यूनियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की भी सराहना की।



