Shri Mahamaya Bala सुंदरी मेले की तैयारियां तेज
Preparations for the Shri Mahamaya Bala Sundari Fair in Full Swing

विशेष/प्रतिनिधि : श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होगा। मेले की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कालाअंब से त्रिलोकपुर मुख्य मार्ग सहित सभी संपर्क सड़कों की समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
मेले के लिए एसडीएम नाहन को मुख्य मेला अधिकारी, तहसीलदार नाहन को मेला अधिकारी तथा डीएसपी नाहन को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा पर्याप्त पुलिस बल, गृह रक्षा और निजी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। 1 अप्रैल को कुश्ती दंगल आयोजित होगा। मेले में पॉलिथीन पर प्रतिबंध रहेगा और चयनित स्थानों पर ही भंडारे की अनुमति होगी। साफ-सफाई, स्वास्थ्य, पेयजल, ट्रैफिक व आपदा प्रबंधन के विशेष प्रबंध किए जाएंगे।



