Trending

Ministry Order:पहले ‘वंदे मातरम’, फिर राष्ट्रगान

Ministry Order: 'Vande Mataram' First, Then the National Anthem

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार ने आधिकारिक कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। नए निर्देश के अनुसार अब सभी सरकारी एवं आधिकारिक समारोहों में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले ‘वंदे मातरम’ गाया या बजाया जाएगा। मंत्रालय द्वारा जारी परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे अवसरों पर ‘वंदे मातरम’ का छह अंतरों वाला पूर्ण संस्करण अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य राष्ट्रीय भावना को और सुदृढ़ करना तथा स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को सम्मान देना है। संबंधित विभागों और संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यक्रमों की रूपरेखा में आवश्यक बदलाव सुनिश्चित करें। इस आदेश के बाद सरकारी आयोजनों की पारंपरिक संरचना में बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे, ताकि सभी स्तरों पर इसका समान रूप से पालन हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker