
French President का 16 फरवरी से मुंबई दौरा
French President to visit Mumbai from February 16
मुंबई/प्रतिनिधि : भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस विकास यात्रा में महाराष्ट्र की भूमिका अहम मानी जा रही है। इसी कड़ी में 16 फरवरी से Emmanuel Macron का मुंबई दौरा प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर महाराष्ट्र सरकार सतर्क हो गई है।
राज्य के प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल ने सभी संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, वीज़ा और इमिग्रेशन प्रक्रिया, ट्रैफिक मैनेजमेंट, शहर की साफ-सफाई तथा आधिकारिक वाहनों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करने को कहा है। रावल ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। साथ ही प्रोटोकॉल विभाग के सचिव को समन्वय की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि दौरा सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।



