Trending

PM Modi से रोल्स-रॉयस CEO की मुलाकात

Rolls-Royce CEO Meets Prime Minister Modi

दिल्ली/प्रतिनिधि : मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी रोल्स-रॉयस Motor Cars के CEO तूफान एर्गिनबिग्लिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के विस्तार और निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और मेहनती व ऊर्जावान भारतीय युवाओं के साथ साझेदारी का स्वागत करती है।

बैठक में भारत में कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। ग्लोबल मार्केट में बढ़ती मांग को देखते हुए घरेलू उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर जोर दिया गया। CEO तूफान एर्गिनबिग्लिक ने भारत में निवेश और सहयोग के अवसरों को लेकर सकारात्मक रुख जताया। उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री Piyush Goyal से भी मुलाकात कर औद्योगिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker