Trending

CBSE में 12वीं की कॉपियां अब ऑन-स्क्रीन जांची जाएंगी

CBSE Will Now Evaluate Class 12 Answer Sheets on-screen

मुंबई/प्रतिनिधि : Central Board of Secondary Education (CBSE) ने इस वर्ष से कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि अब 12वीं की आंसर शीट्स ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली के माध्यम से जांची जाएंगी। इस डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना है।

हालांकि, कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पहले की तरह पारंपरिक तरीके से ही की जाएगी। साथ ही इस वर्ष से 10वीं के विद्यार्थियों को अपनी प्रदर्शन सुधारने के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा देने का वैकल्पिक अवसर भी मिलेगा। परीक्षा संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने के लिए CBSE की ओर से कल सुबह 11 बजे एक वेबकास्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें नई व्यवस्था की पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker