Trending

Guidelines 2026 को मंजूरी, नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव

'Guidelines 2026' approved, changes in appointment process

दिल्ली/प्रतिनिधि : सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर वकीलों की नियुक्ति प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए नई गाइडलाइंस को मंजूरी दी है। मई 2025 के फैसले के तहत 2023 की गाइडलाइंस में संशोधन किया गया है और अब “सीनियर एडवोकेट नियुक्ति गाइडलाइंस, 2026” लागू होंगी।

नए फ्रेमवर्क के अनुसार, सीनियर वकीलों की नियुक्ति से जुड़े सभी मामलों की समीक्षा के लिए एक स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) गठित की जाएगी। इस कमेटी के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे, जबकि दो वरिष्ठ न्यायाधीश इसके सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। नियुक्ति प्रक्रिया कम से कम वर्ष में एक बार आयोजित की जाएगी। इच्छुक वकीलों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और आवेदन जमा करने के लिए 21 दिनों का समय दिया जाएगा। आवेदनों की जांच के दौरान उम्मीदवारों की योग्यता, विशेष विधिक ज्ञान और अनुभव को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker