
Trending
Maharashtra: रेलवे बजट में 23,926 करोड़ रुपये का प्रावधा
Maharashtra receives ₹23,926 crore allocation in Railway Budget
मुंबई/प्रतिनिधि : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष के बजट में महाराष्ट्र के लिए 23,926 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा बजटीय आवंटन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य के रेलवे क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
वैष्णव ने बताया कि पिछली यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस सरकार के दौरान महाराष्ट्र को मात्र 1,100 करोड़ रुपये मिलते थे। वर्तमान में राज्य में 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास प्रोजेक्ट चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुणे समेत कई शहरों की रेलवे क्षमता दोगुनी की जा रही है। साथ ही नासिक में कुंभ मेले की तैयारियों के तहत चार स्टेशनों पर कार्य प्रगति पर है। यह जवाब राज्यसभा में पूछे गए प्रश्न के संदर्भ में दिया गया।



