Trending

CM Fadnavis: बाळासाहेब के सपनों जैसा प्रशासन

Administration as Balasaheb dreamed: CM Fadnavis

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा जताया कि महायुति के नेतृत्व में शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी। मुंबई नगर निगम में मेयर के रूप में रितु तावड़े और डिप्टी मेयर के रूप में संजय घाड़ी के चुने जाने के बाद उन्होंने हॉल के बाहर पत्रकारों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि नई टीम मुंबईकरों को लोकतांत्रिक, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शहर के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, परिवहन और नागरिक सुविधाओं में ठोस सुधार देखने को मिलेगा।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिवंगत बालासाहेब ठाकरे से जिस सुशासन की अपेक्षा की जाती थी, उसी भावना के अनुरूप प्रशासन चलाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आम मुंबईकरों के सपनों को साकार करना ही सरकार की प्राथमिकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker