Trending

T20 World Cup: भारत की नजर दूसरी जीत पर

T20 World Cup: India vs. Namibia match todayIndia eyes second win

मुंबई/प्रतिनिधि : ICC Men’s T20 World Cup के तहत आज भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला नामीबिया से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका को हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी, जबकि नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

वहीं अन्य मुकाबलों में कल वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया। ग्रुप B के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से मात दी। एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान का स्कोर 20 ओवर के बाद बराबर रहा, जिसके बाद नियमों के तहत दो अतिरिक्त ओवर खेले गए। अंततः दक्षिण अफ्रीका ने 4 रन से जीत दर्ज की। आज के मैच में भारत की नजर लगातार दूसरी जीत पर रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker