
Trending
Delhi: DCM सुनेत्रा पवार का दिल्ली पहला दौरा
Deputy Chief Minister Sunetra Pawar's First Visit to Delhi
दिल्ली/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र की डिप्टी चीफ मिनिस्टर और एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा था। इस दौरान पार्थ पवार, जय पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे भी मौजूद रहे।
बाद में सुनेत्रा पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में बदलते समीकरण, खाली पड़ी राज्यसभा सीट और एनसीपी के संभावित विलय को लेकर बातचीत इस दौरे का प्रमुख एजेंडा रही। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पवार का यह दिल्ली दौरा आने वाले समय में महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।



