Trending

Mahashivratri: उज्जैन में 15 फरवरी से विक्रमोत्सव 2026

Mahashivratri: Vikramotsav 2026 in Ujjain from February 15

उज्जैन/प्रतिनिधि : उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। डॉ मोहन यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 15 फरवरी से विक्रमोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उत्सव देश और प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत तथा सांस्कृतिक चेतना का प्रभावशाली प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा महाकाल की नगरी से सम्राट विक्रमादित्य के लगभग 2000 वर्ष पुराने गौरवशाली इतिहास को पुनः जीवंत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विक्रमोत्सव के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का उद्देश्य है। ज्ञात हो कि कार्यक्रमों की शुरुआत आज से हो रही है, जबकि इसका औपचारिक उद्घाटन 15 फरवरी को किया जाएगा। उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker