Trending

India-US Trade: किसानों को कैसे मिला संरक्षण

India-US Trade Agreement 2026: How Farmers Received Protection

विशेष/प्रतिनिधि : राजेश अग्रवाल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट में देश के सभी ज़रूरी और संवेदनशील सेक्टरों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। वे Nuremberg में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि भारत ने शुरू से ही अपना रुख साफ़ रखा था कि किसानों, मछुआरों, डेयरी उद्योग और छोटे उत्पादकों को प्रभावित करने वाले क्षेत्रों को नहीं खोला जाएगा। इस समझौते में मक्का, गेहूं, चावल, सोयाबीन, पोल्ट्री, दूध, चीज़, इथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्ज़ियां और मीट जैसे कृषि एवं डेयरी उत्पादों पर अमेरिका को कोई टैरिफ़ रियायत नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल, परिधान, समुद्री उत्पाद और जेम्स-ज्वेलरी सेक्टर पर पहले 50 प्रतिशत तक टैरिफ़ लगता था, जिसे अब कम किया गया है। इससे भारतीय निर्यातकों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker