Trending

Mathura: मथुरा में मांस-मदिरा बिक्री पर रोक

Ban on sale of meat and liquor in Mathura

मथुरा/प्रतिनिधि : धर्मनगरी मथुरा में महाशिवरात्रि और होली के पावन पर्वों को शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। कांवड़ मार्गों तथा प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास मांस, मछली और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के सहायक आयुक्त धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की लगातार जांच की जा रही है। प्रतिबंध अवधि में किसी भी दुकान पर मांस या शराब की बिक्री पाए जाने पर सीलिंग, जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें बाजारों में नियमित निरीक्षण कर रही हैं। प्रशासन ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए पर्वों के दौरान सौहार्द और व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker