Trending

Madhya Pradesh: औषधीय पादप बोर्ड को गोल्ड एक्सीलेंस अवॉर्ड

Madhya Pradesh State Medicinal Plants Board Receives Gold Excellence Award

दिल्ली/प्रतिनिधि : इन्दर सिंह परमार ने मध्यप्रदेश राज्य औषधीय पादप बोर्ड को राष्ट्रीय स्तर पर “गोल्ड एक्सीलेंस अवॉर्ड” मिलने पर आयुष विभाग को बधाई दी है। यह सम्मान राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में “बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड (गोल्ड श्रेणी)” के रूप में प्रदान किया गया। कार्यक्रम आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

मंत्री परमार ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके तहत पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैल्यू-चेन मॉडल से जोड़ा जा रहा है। अपर सचिव आयुष एवं सीईओ बोर्ड डॉ. संजय मिश्रा ने पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधों के संरक्षण, वैज्ञानिक खेती, क्लस्टर आधारित मॉडल, किसान-जनजातीय सहभागिता और मार्केट लिंकेज के प्रयासों से प्रदेश में आजीविका के अवसर बढ़े हैं तथा जैव विविधता संरक्षण को भी मजबूती मिली है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker