Trending
India-US अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत
India-US Interim Trade Agreement Welcomed

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का देश के वस्त्र उद्योग ने स्वागत किया है। आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष अनिल राजवंशी ने इस समझौते को ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार को नई गति मिलेगी और निर्यात के अवसर बढ़ेंगे।
श्री राजवंशी के अनुसार, इस समझौते का सीधा लाभ वस्त्र उद्योग से जुड़े साढ़े चार करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि समझौते के लागू होने से न केवल उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उद्योग जगत का मानना है कि यह पहल वैश्विक बाजार में भारतीय वस्त्र क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति को और मजबूत करेगी।



