Trending

Lok Sabha: बजट पर वित्त मंत्री का जवाब

Lok Sabha: Finance Minister's response to the Budget

दिल्ली/प्रतिनिधि : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का मुख्य फोकस बुनियादी ढांचे के विकास पर है। अब केवल राष्ट्रीय राजमार्गों तक सीमित न रहकर जलमार्गों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे परिवहन लागत कम होगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार श्रम प्रधान क्षेत्रों को बढ़ावा दे रही है ताकि पारंपरिक उद्योगों को पुनर्जीवित किया जा सके और रोजगार के नए अवसर पैदा हों। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। एक ऐसा समेकित केंद्र स्थापित करने की योजना है, जहां शिक्षा, प्रशिक्षण और मरीजों के उपचार की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें कुछ राज्यों को बजट में फंड नहीं दिए जाने की बात कही गई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker