Trending
Omkareshwar में 15 फरवरी को ‘महादेव महोत्सव’
"Mahadev Festival" in Omkareshwar on February 15

खंडवा/प्रतिनिधि : खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी को एक दिवसीय “महादेव महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सायं 6:30 बजे नागरघाट से प्रारंभ होगा। जिला प्रशासन खंडवा के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव शिव-शक्ति की उपासना, लोकआस्था और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम बनेगा।
कार्यक्रम में खरगोन की मनीषा हरीवल्लभ शास्त्री निमाड़ी लोक गायन प्रस्तुत करेंगी, जबकि खंडवा की नंदिनी सावनेर शिव केंद्रित नृत्य नाटिका के माध्यम से भक्तिभाव से ओत-प्रोत प्रस्तुति देंगी। नर्मदापुरम् के आदित्य नारायण परसाई भक्ति गीतों से वातावरण को शिवमय बनाएंगे। महाशिवरात्रि पर आयोजित यह विशेष महोत्सव श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।



