Census 2027: 2 चरणों के कार्यों की जिम्मेदारी तय
Census 2027: Responsibilities for Two Phases of Work Determined

भोपाल/प्रतिनिधि : भोपाल में राज्य शासन द्वारा जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के दोनों चरणों की रूपरेखा, समयबद्ध क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव जयेंद्र कुमार विजयवत को राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है। श्री विजयवत जनगणना 2027 के दोनों चरणों में शासन स्तर से संपादित किए जाने वाले विभिन्न कार्यों का समय पर और सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक अनुवर्ती कार्यवाही की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध बनाने के लिए सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।



