Trending

BJP Alleges: विपक्ष गिरा रहा संसदीय स्तर

BJP alleges – Opposition is lowering parliamentary standards

दिल्ली/प्रतिनिधि : सुधांशु त्रिवेदी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संसद सत्र लोकतंत्र के उच्चतम मानकों का प्रतीक होता है, लेकिन राहुल गांधी का आचरण, भाषा और शैली संसदीय मर्यादा को निम्नतम स्तर पर ले जा रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि संसद में भाषा की एक गरिमा और परंपरा होती है, जिसका पालन सभी जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सड़कछाप भाषा और आचरण देखना हो तो कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के व्यवहार को देखा जा सकता है। त्रिवेदी ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में असहमति स्वाभाविक है, लेकिन अभिव्यक्ति की मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस बयान के बाद संसद सत्र के दौरान सियासी बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker