Trending
Rajya Sabha: धर्मेंद्र प्रधान का विपक्ष पर पलटवार
Dharmendra Pradhan hits back at the opposition in the Rajya Sabha

दिल्ली/प्रतिनिधि : राज्यसभा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में ‘नॉट फाउंड सूटेबल’ (NFS) के आधार पर किसी उम्मीदवार को अस्वीकार करना कोई असामान्य या विवादास्पद प्रक्रिया नहीं है। यह चयन प्रक्रिया का हिस्सा है और इसे राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। मंत्री ने सांसदों से अपील की कि इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल न दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि NFS के आधार पर मंत्रालय अलग से कोई कार्रवाई नहीं करता और चयन प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार होती है।



