Trending

Mumbai Mayor: 44 साल बाद भाजपा की महापौर

BJP mayor in Mumbai after 44 years

मुंबई/प्रतिनिधि : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को नई महापौर मिल गई हैं। भाजपा पार्षद रितु तावड़े बृहन्मुंबई महानगर पालिका की 78वीं महापौर निर्वाचित हुईं, जबकि शिवसेना शिंदे गुट के संजय घाडी उपमहापौर बने। बीएमसी मुख्यालय में आयोजित विशेष आम सभा में दोनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सत्ताधारी और विपक्षी पार्षदों की नारेबाजी के बीच रितु तावड़े ने पदभार संभाला। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद रहे और नव निर्वाचित महापौर व उपमहापौर को बधाई दी।

रितु तावड़े के महापौर बनने के साथ ही भाजपा ने 44 वर्षों बाद एशिया के सबसे समृद्ध नगर निकाय में महापौर पद हासिल किया है। हाल ही में हुए 227 वार्डों के चुनाव में भाजपा 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। मुंबई की राजनीति में इसे एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker