
Parliament : मकर द्वार पर हंगामा, सत्ता–विपक्ष आमने-सामने
Uproar at Parliament's Makar Dwar, ruling and opposition parties face off
दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली स्थित संसद भवन के मकर द्वार पर निष्कासित विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री के आपत्तिजनक पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और बिष्णु देव राय की विपक्षी सांसदों के साथ तीखी बहस देखने को मिली।
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बिष्णु देव राय ने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री का अपमान नहीं, बल्कि पूरे भारत का अपमान है। उन्होंने विपक्ष के रवैये को गैर-जिम्मेदाराना बताया और कहा कि संसद की गरिमा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। इस घटना के बाद संसद परिसर में राजनीतिक तनातनी और बढ़ गई है।



