Trending

Modi-Ramgoolam Talks: रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती

Modi-Ramgoolam Phone Conversation, Emphasis on India-Mauritius Relations

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच विशेष, ऐतिहासिक और जन-केंद्रित संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बातचीत के दौरान द्विपक्षीय व्यापक सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत और मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के साझा उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत मॉरीशस को एक महत्वपूर्ण साझेदार मानता है और दोनों देशों के बीच सहयोग भविष्य में और गहराएगा। बातचीत के अंत में श्री मोदी ने कहा कि वे अगले सप्ताह आयोजित होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में प्रधानमंत्री रामगुलाम का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker