Trending

Sharad Pawar: सांस की तकलीफ के बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती

Sharad Pawar Hospitalized After Experiencing Breathing Difficulties

दिल्ली/प्रतिनिधि : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता शरद पवार को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके सीने में कफ जमा हो गया है, जिसके कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी। एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आवश्यक जांच के बाद उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker