
ZP-PS Results: महायुति की क्लीन स्वीप
Panchayat Samiti-Zilla Parishad Results Mahayuti Achieves a Clean Sweep
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र की ग्रामीण राजनीति की “मिनी विधानसभा” मानी जाने वाली 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। इन नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में अपना दबदबा साबित किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए BJP ने बड़ा राजनीतिक दांव खेला, जिसे ग्रामीण मतदाताओं का स्पष्ट समर्थन मिला।
125 पंचायत समितियों में से 111 के नतीजे सामने
125 पंचायत समितियों में से 111 के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें BJP 45 पंचायत समितियों के साथ शीर्ष पर रही। शिवसेना (एकनाथ शिंदे ग्रुप) को 24 और NCP (अजीत पवार ग्रुप) को 20 पंचायत समितियों में जीत मिली। वहीं NCP (शरद पवार ग्रुप) और कांग्रेस को 8-8 समितियों पर संतोष करना पड़ा। BJP ने पश्चिमी महाराष्ट्र और विदर्भ जैसे पारंपरिक गढ़ों में भी मजबूत सेंध लगाई है।
12 में से 11 जिला परिषदों पर महायुति
जिला परिषद चुनावों में भी महायुति का दबदबा साफ नजर आया। 12 में से 11 जिला परिषदों पर महायुति (BJP+शिंदे+अजीत पवार ग्रुप) ने जीत दर्ज की, जिनमें अकेले BJP ने 7 जिला परिषदें जीतीं। इसके उलट, शिवसेना (उद्धव ठाकरे ग्रुप) और शरद पवार गुट एक भी जिला परिषद जीतने में नाकाम रहे। इसे महा विकास अघाड़ी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।



