Trending

MahaShivratri: देवताओं की सुविधाओं पर विशेष फोकस

Maha Shivratri Festival: Special Focus on Arrangements for Deities

दिल्ली/प्रतिनिधि : 16 फरवरी से आरंभ होने वाले अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर मंडी में तैयारियां जोरों पर हैं। महोत्सव के दौरान मंडी पहुंचने वाले देवी-देवताओं और उनके साथ आने वाले देवलुओं के ठहराव, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं संयोजक देवता उप समिति डॉ. मदन कुमार ने बताया कि देवताओं और देवलुओं की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि देवता एवं देवलू ब्वायज स्कूल, गर्ल्स स्कूल, डाइट तथा देव सदन कांगणीधार में ठहरेंगे, जहां नियमित साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर पेयजल टैंकर भी उपलब्ध रहेंगे। इस वर्ष देवता समिति के आग्रह पर सभी देवता पड्डल मैदान में पैगोडा शैली के आकर्षक टेंटों में विराजमान होंगे, जिससे देव श्रृंखला और अधिक भव्य दिखाई देगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker