PM Modi: AI के दौर में डर नहीं, समझदारी ज़रूरी
In the age of AI, understanding is crucial, not fear: PM Modi

दिल्ली/प्रतिनिधि : आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों का प्रभाव तेज़ी से बढ़ रहा है। बदलती टेक्नोलॉजी पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर युग में नई तकनीकें आई हैं, लेकिन सफलता उसी को मिलती है जो बदलाव को समझकर अपने हित में उसका उपयोग करता है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि तकनीक से डरने के बजाय उसे सीखना और अपनाना समय की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आयोजित परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण के दूसरे एपिसोड का प्रसारण आज किया गया। इस इंटरैक्टिव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशभर के छात्रों से सीधे संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास बनाए रखने, जिज्ञासु रहने और तकनीक को सीखने का माध्यम बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के दबाव से बाहर निकालकर सकारात्मक सोच और नवाचार की ओर प्रेरित करना रहा।



