Lok Sabh: विपक्ष के हंगामे से लोकसभा स्थगित
Lok Sabha Adjourned Amid Opposition Uproar

दिल्ली/प्रतिनिधि : विपक्ष के भारी शोर-शराबे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई और सदन को कल सुबह 11 बजे तक के लिए रोकना पड़ा। कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंडर-19 विश्व कप 2026 जीतने पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में कौशल, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और एकजुटता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिससे देशभर के युवाओं को प्रेरणा मिली है।
इसके बाद प्रश्नकाल शुरू करने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को सुचारू रूप से चलने देने और प्रश्नकाल में सभी सदस्यों को बोलने का अवसर देने की अपील की, लेकिन विरोध जारी रहा। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए हमेशा तैयार है और विपक्ष से सदन की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया।



