Trending
T20 World Cup: अहमदाबाद में आज दक्षिण अफ्रीका vs कनाडा
T20 World Cup: South Africa vs Canada in Ahmedabad today

अहमदाबाद/प्रतिनिधि : टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप में आज शाम दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि 2024 के टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका जीत के बेहद करीब पहुंचा था, लेकिन फाइनल में हार के बाद खिताब से चूक गया था। ऐसे में इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन कर पिछली निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगी।
वहीं, कनाडा अपनी दूसरी टी20 विश्व कप यात्रा में उतर रहा है। टीम नए कप्तान दिलप्रीत बाजवा के नेतृत्व में खेल रही है। पूर्व कप्तान निकोलस किर्टन भी टीम का अहम हिस्सा हैं, जिनसे अनुभव और स्थिरता की उम्मीद की जा रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांचक होने की पूरी संभावना है।



