Trending

Stock Market: तेजी बरकरार, सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत

Stock Market Rally Continues, Sensex and Nifty Strong

मुंबई/प्रतिनिधि : घरेलू शेयर बाजार में आज सुबह के कारोबार में सकारात्मक रुख देखने को मिला। बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, हालांकि पहले आधे घंटे में मुनाफावसूली के चलते हल्की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद दोबारा खरीदारी बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती लौट आई।

पहले घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.38 फीसदी और निफ्टी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन कंपनी और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। वहीं, मैक्स हेल्थकेयर, ओएनजीसी, नेस्ले, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस के शेयर दबाव में रहे। आज के सत्र में करीब 2,750 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें अधिकांश शेयर हरे निशान में रहे। इससे पहले शुक्रवार को भी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker