
Trending
PM Modi ने एकनाथ शिंदे को दी जन्मदिन की बधाई
PM Modi extends birthday wishes to Eknath Shinde
दिल्ली/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के विकास के लिए निरंतर मेहनत कर रहे हैं और आदरणीय बालासाहेब ठाकरे तथा धर्मवीर आनंद दिघे के सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना भी की।



