Trending

PM Modi: मोदी ने जापान की पीएम ताकाइची को जीत पर दी बधाई

Modi congratulates Japanese PM Takachi on election victory

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को संसदीय चुनावों में जीत पर हार्दिक बधाई दी है। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी, अंतरराष्ट्रीय मंच पर शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री ताकाइची के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत–जापान संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच सहयोग रक्षा, तकनीक, व्यापार, निवेश और जन-जन के संपर्क जैसे क्षेत्रों में लगातार विस्तार कर रहा है। श्री मोदी ने यह भी उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले समय में दोनों देश साझा मूल्यों और रणनीतिक हितों के आधार पर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता और विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker